भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त

  Indian Cricketer Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल , ब्लैकस्पाट पर हुआ हादसा Rishabh Pant Acc...

 

Indian Cricketer Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल, ब्लैकस्पाट पर हुआ हादसा

Rishabh Pant Accident : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार का शीशा तोड़कर वह समय रहते खुद बाहर निकले। जिसके बाद कार में आग लग गई।

कार में ऋषभ अकेले थे, वह खुद गाड़ी चला रहे थे। जिस स्थान पर क्रिकेटर ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह ब्लैकस्पाट है। हादसे का कारण नींद की झपकी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल लाया गया है।

मैक्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा आशीष याग्निक ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि बाहर से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं दिखाई पड़ रही है। कमर, सिर और पैर में वह चोट बता रहे हैं। जाँच के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा


हड्डी रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, फिजिशियन समेत तमाम डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी है। कुछ महत्वपूर्ण जांच कराई जा रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल बुलेटिन कुछ देर बाद जारी किया जाएगा। उधर ऋषभ पंत के स्वजन भी अस्पताल में पहुंचे हैं। हालांकि मीडिया या अन्य व्यक्तियों को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।


कैसे हुआ हादसा

शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। बता दें कि रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। 

प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

Video: https://youtu.be/uWWf_Mz7_5Q


No comments