भगवानपुर। हरिद्वार। आज दिनांक 25 दिसंबर अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी करौंदी के प्रांगण में अटल बिहारी बाजपेई जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आय...
भगवानपुर। हरिद्वार। आज दिनांक 25 दिसंबर अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी करौंदी के प्रांगण में अटल बिहारी बाजपेई जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी श्री सुरेश चौहान तथा स्पोर्ट्स अकैडमी करौंदी के निदेशक श्री राजकुमार सिद्धू द्वारा या गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुरेश चौहान जी ने खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और अचीवर्स स्पोर्ट्स अकैडमी के निर्देशक श्री राजकुमार सिद्धू जी ने अटल बिहारी जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी के जीवन प्रकाश डाला और खिलाड़ियों को खेल के महत्व पर जानकारी दी।
खेलकूद प्रतियोगिता में सोलह सौ मीटर बालक वर्ग में नीरज ने प्रथम स्थान द्वितीय स्थान अमरदीप ने तथा तृतीय स्थान अमन गोयल ने प्राप्त किया, 100 मीटर बालक वर्ग में प्रिंस ने प्रथम स्थान सलमान ने द्वितीय स्थान तथा वंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 400 मीटर विष्णु ने प्रथम स्थान पारस ने द्वितीय स्थान तथा प्रवेश कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Advertisement:
100 मीटर बालिका वर्ग में हिमानी ने प्रथम स्थान रीना पाल ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान कनिका ने प्राप्त किया, 3000 मीटर ओपन दौड़ में प्रथम स्थान निखिल भट्ट द्वितीय स्थान रवि तथा तृतीय स्थान निखिल ने प्राप्त किया। 800 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान सतनाम ने दूसरा स्थान शिवम ने तथा तीसरा स्थान प्रिंस ने प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका में प्रथम स्थान हिमानी ने द्वितीय स्थान कनिका ने तथा तृतीय स्थान रीना पाल ने प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्री सुरेश चौहान तथा अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक श्री राजकुमार सिद्धू ने पदक बैठकर उन्हें सम्मानित किया।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में श्री सेठ पाल, श्री मोहम्मद सलमान, रामवीर सिंह , श्रीमती वंदना राणा तथा आलोक कुमार द्विवेदी का प्रमुख योगदान रहा।





No comments