Indian Cricketer Rishabh Pant safe after Accident: दुर्घटना के बाद सुरक्षित भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत ...
Indian
Cricketer Rishabh Pant safe after Accident: दुर्घटना के
बाद सुरक्षित भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ
पंत की कार का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर
पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार का शीशा तोड़कर
वह समय रहते खुद बाहर निकले। जिसके बाद कार में आग लग गई। डॉक्टरों के मुताबिक
ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर
ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्स
अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
हादसे के बाद ऋषभ पंत सुरक्षित:
ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे पर SSP, हरिद्वार । बताया कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत हादसे के बाद
बिलकुल सुरक्षित हैं। उन्हें कुछ चोटें आई हैं। जिसके लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया
हैं । उन्होंने बताया कि प्रातः 5:22 बजे दिल्ली-रुड़की
हाइवे पर क्रिकेटर Rishabh Pant की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना हरियाणा रोडवेज़ चालक व
परिचालक द्वारा 112 पर दी गई, जिसपर #UttarakhandPolice ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल ऋषभ को अस्पताल भिजवाया।
हादसे के बाद आये इस आप विडियो में
देख सकते हैं भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत हादसे के बाद स्थानीय लोगो से बात कर रहे हैं
उससे पता चलता हैं वह बिलकुल सुरक्षित हैं ।


No comments