22 वे फुटबॉल विश्व कप का अर्जेंटीना बना बादशाह - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

22 वे फुटबॉल विश्व कप का अर्जेंटीना बना बादशाह

दोहा। कतर में आयोजित 22 में फुटबॉल विश्व कप का आनंद विश्व के सभी खेल प्रेमियों ने लिया इसका आयोजन 20 नवंबर से शुरू हुआ और 18 दिसंबर को समाप...


दोहा। कतर में आयोजित 22 में फुटबॉल विश्व कप का आनंद विश्व के सभी खेल प्रेमियों ने लिया इसका आयोजन 20 नवंबर से शुरू हुआ और 18 दिसंबर को समाप्त हुआ।

इस विश्व कप को बड़े लंबे समय तक याद रखा जाएगा क्योंकि एक और जहां रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है, विश्व महंगाई से परेशान हैं। इन सब को भूलकर विश्व के खेल प्रेमियों ने पूरा आनंद उठाया। इस पूरी प्रतियोगिता में बड़े उलटफेर हुए जहां शुरू में ही चार बार के चैंपियन जर्मनी को जापान से 2 के मुकाबले एक गोल से हराकर आश्चर्यचकित कर दिया वही सऊदी अरब के हाथों अर्जेंटीना को भी हार का सामना करना पड़ा। वही दक्षिणी अफ्रीका की प्रमुख टीम क्रोएशिया ने भी अपना दबदबा बना के रखा। वेल्स के खिलाफ अमेरिका के टीम के खेल को महान खिलाड़ी ब्राजील के पेले ने सराहा सही मायने में विश्व कप के पूरे मैच का आनंद ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने उठाया जो इस समय कैंसर का इलाज करा रहे हैं।


इस पूरे प्रतियोगिता में एशियाई टीमों का करिश्मा जारी रहा विशेषकर ईरान ने पहली बार यूरोपीय देशों को हराया।

लुसेल में खेला गया ब्राजील और सर्बिया का मैच यादगार रहा जिसमें रिचरलिसन बाइसिकल किक लंबे समय तक याद रखी जाएगी यह मैच ब्राज़ील दो के मुकाबले जीरो से जीता।

ब्राजील की टीम कड़े संघर्षों से नॉकआउट दौर में पहुंची। वहीं उरूग्वे को हराकर पुर्तगाल ने अंतिम 16 में स्थान बनाया। इस प्रतियोगिता में रोनाल्डो जबरदस्त फॉर्म में रहे। वेल्स को तीन के मुकाबले जीरो से हराकर इंग्लैंड भी 16 राउंड में पहुंच गया। स्पेन को हराकर जापान प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा जिसके कारण जर्मनी को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। अर्जेंटीना तथा पोलैंड अंतिम 16 में स्थान बनाने में सफल रहे। सऊदी अरब पर जीत के बावजूद मेक्सिको को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। वही मोरक्को और क्रोएशिया भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। अमेरिका को हराकर नीदरलैंड सातवीं बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।

वही मेसी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को अर्जेंटीना ने हराकर अंतिम आठ में स्थान बनाया।

फ्रांस के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी एम बापे के दो गोल से फ्रांस ने पोलैंड को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

एक महत्वपूर्ण मैच में प्री क्वार्टर फाइनल मैच में क्रोएशिया ने जापान को खिलाड़ी शूटआउट में तीन के मुकाबले 1 गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इस प्रतियोगिता में एम बापे तथा मेसी पूरे मैच में एक दूसरे के प्रति बनकर उभर रहे थे।

इस पूरी प्रतियोगिता में पांचवा विश्वकप खेल रहे रोनाल्डो अब तक ना अकाउंट में कोई गोल नहीं कर पाए थे।

एक अन्य मैच में बलशाली ब्राजील दक्षिण कोरिया को चार के मुकाबले 1 गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।


रामोस की हैट्रिक, ससुराल 16 वर्ष बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, स्विजरलैंड को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

क्वार्टर फाइनल जिसमें 4 फाइनल मुकाबले होने थे, आठ टीमों आठ सितारों के किस्मत का फैसला होना था जिसमें नेमार, मेसी, गाकपो, हकीम, रोनाल्डो, मबाप्पेअपनी टीमों की किस्मत का फैसला करेंगे।

पांच बार की चैंपियन ब्राजील के खिलाफ क्रोएशिया में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

अर्जेंटीना की मेसी के शानदार खेल की बदौलत क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड को चार के मुकाबले तीन गोल्ड से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जिसमें उसका मुकाबला कुरेशिया से होगा। वही फ्रांस में सातवीं बार इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मेसी के शानदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं फ्रांस में मोरक्को को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में संघर्षपूर्ण मैच में अर्जेंटीना के मेसी का मैजिक जबरदस्त चला और अर्जेंटीना ने रोमांचक फाइनल मैच में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में चार के मुकाबले दो गोल से हराकर नया विश्व चैंपियन बना।


इस तरह ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पहले पेले ने मेसी के साथ चौथे स्थान पर रहने वाली मोरक्को की टीम को बधाई दी। इस पूरे प्रतियोगिता में मेसी और मबप्पे प्रसिद्ध खिलाड़ी के रूप में उमरे।

अर्जेंटीना तीसरी बार विश्व चैंपियन बन के उमरा इसके पहले सर्वप्रथम 1978 में तथा 1986 में और तीसरी बार 2022 में विश्व चैंपियन बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।


सौजन्य से: डॉ आलोक कुमार द्विवेदी 



No comments