नेहरू कल्याण खेल प्रतियोगिता संपन्न - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

नेहरू कल्याण खेल प्रतियोगिता संपन्न

नारसन। हरिद्वार। आज दिनांक 18.12.2022 को ग्राम लाठर देवा हुन मैं आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, ...


नारसन। हरिद्वार।

आज दिनांक 18.12.2022 को ग्राम लाठर देवा हुन मैं आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, खो खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, 400 मीटर तथा 800 मीटर स्पर्धा का आयोजन हुआ। 

यह प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र नारसन हरिद्वार द्वारा संपन्न की गई। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्री अशोक चौधरी तथा ब्लाक प्रमुख श्री कविंद्र चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री अभिषेक, श्री कल्लू सिंह कल्लू सिंह, श्री अभिषेक, भावना तथा प्रियंका ने साल पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

लंबी कूद छात्राओं में आराध्या ने प्रथम स्थान द्वितीय स्थान करुणा तृतीय स्थान वंशिका ने प्राप्त किया 200 मीटर बालक वर्ग में विनय ने प्रथम स्थान अंशुल ने द्वितीय स्थान रितिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर छात्रा वर्ग में आराध्या प्रथम स्थान वंशिका ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान दिलशान ने प्राप्त किया।



वॉलीबॉल बालक वर्ग में लाठर देवा रोड प्रथम स्थान पर रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री कविंदर चौधरी जी ने प्रतिभागियों को खेल के महत्व के बारे में बताया तथा ग्राम प्रधान श्री अशोक चौधरी जी ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।


प्रतियोगिता को संपन्न कराने में श्री अब्दुल रहमान, श्री सौरभ पवार, श्री मनोज, श्री विनय, श्री अमित सिंह, श्री समुद्र सेन, श्री चरण सिंह तथा डॉ आलोक द्विवेदी का प्रमुख योगदान रहा। 

No comments