न्याय पंचायत लाठर देवा हुन खेल महाकुंभ आयोजन का आरंभ - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

न्याय पंचायत लाठर देवा हुन खेल महाकुंभ आयोजन का आरंभ

 नारसन हरिद्वार।   आज दिनांक 17 अक्टूबर से दो दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन बसवा खेड़ी हाई स्कूल के प्रांगण में शुरू हुआ जिसमें अं...

 नारसन हरिद्वार। 

आज दिनांक 17 अक्टूबर से दो दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन बसवा खेड़ी हाई स्कूल के प्रांगण में शुरू हुआ जिसमें अंडर फोर्टीन तथा अंडर-17 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भारत सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हुन, बसवा खेड़ी हाई स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय के भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।



इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती विजय सती तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारसन श्री अमित कोठियाल जी के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री अमित कोठियाल जी ने छात्र छात्राओं को खेल के बारे में जानकारी दी।



इस प्रतियोगिता में इस प्रतियोगिता में अंडर फोर्टीन में गोला फेंक में प्रिंस नौटियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान दीक्षित बसवा खेड़ी ने प्राप्त किया। कबड्डी में लाठर देवा हुन प्रथम रही।



इस आयोजन के प्रथम दिन खेल समन्वयक श्री रामपाल , श्री ठाट सिंह, श्री जितेंद्र सिंह, श्री सौरभ, गौरव , अब्दुल रहमान , श्री राधे समेत श्याम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्राध्यापक श्री विक्रम, आलोक कुमार द्विवेदी समेत सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। 

No comments