न्याय पंचायत लाठर देवा हुन खेल महाकुंभ प्रतियोगिता संपन्न - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

न्याय पंचायत लाठर देवा हुन खेल महाकुंभ प्रतियोगिता संपन्न

  नारसन, हरिद्वार। न्याय पंचायत लाठर देवा हुन खेल महाकुंभ प्रतियोगिता बसवा खेड़ी हाई स्कूल के प्रांगण में दिनांक 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 20...

 नारसन, हरिद्वार।

न्याय पंचायत लाठर देवा हुन खेल महाकुंभ प्रतियोगिता बसवा खेड़ी हाई स्कूल के प्रांगण में दिनांक 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022 को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में अंडर फोर्टीन छात्र-छात्राओं एवं अंडर 17 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बसवा खेड़ी हाई स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती विजया सती एवं ब्लाक खंड शिक्षा अधिकारी श्री अमित कोठियाल द्वारा हुआ।



इस प्रतियोगिता में बसवा खेड़ी हाई स्कूल, भरत सिंह इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हुन के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।


इस 2 दिन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया अंडर फोर्टीन में प्रिंस नौटियाल प्रथम स्थान प्राप्त किया कबड्डी में बसवा खेड़ी हाई स्कूल प्रथम स्थान पर रही। खो खो में भरत सिंह इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 में कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में सागर ने प्रथम तथा आयरन ने दिव्य स्थान प्राप्त किया और 3000 मीटर में बादशाह ने प्रथम स्थान तथा निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता के अंतिम दिन बसवा खेड़ी ग्राम के समाज सुधारक खेड़ी के समाज सेवक श्री देवेंद्र कुमार जीने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्राध्यापक श्री विक्रम, श्री ठाट सिंह, श्री जितेंद्र कुमार, श्री राधे श्याम, श्री सौरभ, देवी प्रसाद, श्री गौरव, अब्दुल रहमान, आलोक कुमार द्विवेदी, श्री मनोज कुमार, श्री अमित कुमार, ज्वाला मोरया तथा विकी कुमार का सहयोग रहा।


No comments