।। वैदिक कथा एवं आर्य उपवन का बारवा स्थापना दिवस संपन्न।। - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

।। वैदिक कथा एवं आर्य उपवन का बारवा स्थापना दिवस संपन्न।।

रुड़की। आर्य समाज मंदिर, सुभाष गंज बीटी गंज रुड़की के प्रांगण में श्रावणी पर्व एवं आर्य उपवन का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आचार्य हरिशंक...

रुड़की। आर्य समाज मंदिर, सुभाष गंज बीटी गंज रुड़की के प्रांगण में श्रावणी पर्व एवं आर्य उपवन का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री वेद कथा एवं भजन उपदेशक श्री कल्याण सिंह बेदी जी के द्वारा प्रवचन तथा भजन का उपस्थित श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। इस अवसर पर प्रतिदिन यज्ञ, वैदिक भजन तथा वैदिक प्रवचन का आयोजन हुआ।

उत्सव का समापन आर्य उपवन के प्रांगण में हुआ इस अवसर पर पुरोहित श्री वीर प्रभाकर एवं बलवंत सिंह आर्य द्वारा यज्ञ का संचालन हुआ जिसमें जजमान बनने का सौभाग्य श्री सचिन चौधरी एवं श्रीमती कल्पना चौधरी को प्राप्त हुआ। यज्ञ में सहयोग श्री संजीव शर्मा, आलोक कुमार द्विवेदी तथा श्री राजकुमार अनेजा ने दिया।

समापन समारोह के अवसर पर आचार्य श्री हरिशंकर अग्निहोत्री जी ने स्वामी दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा और समाज के उद्देश्यों का वर्णन किया तथा भजन उपदेशक श्री कल्याण सिंह बेदी के मधुर वैदिक भजन से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।


आयोजन को सफल बनाने में प्रधान श्री भीष्म गिरी गोस्वामी, उप प्रधान श्री विजय सिंह वर्मा, श्री बलवंत सिंह आर्य, मंत्री  सत्यपाल सिंह, हरफूल सिंह राठी, राजकुमार अनेजा, सतीश कुमार आर्य, विनोद मित्तल, राजकुमार शर्मा राजेंद्र सेवक तथा सतीश कुमार पाल का विशेष योगदान रहा.

सौजन्य से :आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री

No comments