ख़बर सार : 36 वे राष्ट्रीय खेल 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के 6 शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, बड़ोदरा, राजकोट तथा भावनगर में आयोजित क...
ख़बर सार :
36 वे राष्ट्रीय खेल 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के 6 शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, बड़ोदरा, राजकोट तथा भावनगर में आयोजित किए गए। राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और ढेर सारी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर लगभग 100000 दर्शक की उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें आतिशबाजी, लोक कला और संगीत एक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। गुजरात के तैराक मन्ना पटेल ने एकता की प्रतीक मसाल प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान की। इस अवसर पर ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन स्टार पीवी सिद्धू, पहलवान रवी दहिया, महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू तथा हॉकी के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की मौजूद थे। इस खेल में लगभग 7000 खिलाड़ी 36 स्पर्धाओं में भाग लिया।
इस आयोजन में वेटलिफ्टिंग में 8 साल पहले हारी मीराबाई चानू ने संजीता से विजय प्राप्त की। 48 किलोग्राम वर्ग में संजीता को हराकर मीराबाई चानू ने अपना सपना पूरा किया। एथलेटिक्स में 5000 मीटर दौड़ महिला वर्ग में पारुल ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में असम के अम्लान में स्वर्ण पदक जीता। पोल वॉल्टर शिवा ने 5.31 मीटर की छलांग के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल की सीमा ने 10000 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।
10 मीटर एयर पिस्टल में उत्तर प्रदेश की युविका तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। तैराकी में 100 मीटर बटरफ्लाई में आस्था ने नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।
एथलेटिक्स 35 किलोमीटर पैदल चाल में यूपी के राम बाबू ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया वही वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 87 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
बैडमिंटन में तेलंगाना के शटलर साई प्रणीत तथा तीरंदाजी में अतनु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तैराकी में कर्नाटक की 14 साल की तैराक हंसिका ने रामचंद्र तरणताल में अपना वर्चस्व जारी रखते हुए 6 स्वर्ण पदक विभिन्न स्पर्धा में प्राप्त किए वही ओलंपियन तैराक श्री हरि ने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
राष्ट्रीय खेल में इस बार योगा तथा मलखान को स्वदेशी खेल के रूप में शामिल किया गया।
मलखंब में गुजरात के 10 वर्षीय सौर्य जीत व्यक्तिगत पूर्ण वर्ग में कांस्य पदक जीता वह राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। उनके खेल कौशल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सराहा है।
राष्ट्रीय खेल में तैराक साजन और हंसिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
इस राष्ट्रीय खेल में सेना ने 61 स्वर्ण पदक, 35 रजत पदक तथा 32 कांस्य पदक समेत 128 पदक जीतकर प्रथम शीर्ष पर रहा। महाराष्ट्र 39 स्वर्ण पदक, 38 रजत पदक तथा 63 कांस्य पदक समेत 140 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। हरियाणा 38 स्वर्ण पदक, 38 रजत पदक तथा 40 कांस्य पदक समेत 116 पदक जीत कर तीसरे स्थान पर रहा।
राष्ट्रीय खेल का समापन उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सेना को विजेता ट्रॉफी प्रदान कर उपस्थित खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
सौजन्य से: डॉ आलोक कुमार द्विवेदी





No comments