सावधान, बूस्टर डोज के नाम पर ठग पूछ रहे ओ टी पी , खाली हो सकता है बैंक अकाउंट" ठग हमेशा नए नये तरीके आजमाते हैं। आज कल ठगी का एक ओर...
सावधान,
बूस्टर डोज के नाम पर ठग पूछ रहे ओ टी पी , खाली हो सकता है बैंक अकाउंट"
ठग हमेशा नए नये तरीके आजमाते हैं।
आज कल ठगी का एक ओर तरीका सामने आया हैं।
इस बार एक नया मामला सामने आया हैं। आप सावधान हो जाइये कही आपके पास तो नही आया ऐसा फ़ोन।
आज कल कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने के बारे में फ़ोन आने लगे हैं, जो की पूरी तरह से फ़र्जी हैं।
कॉल आएगा और ठग पूछेगा, क्या आपको दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं?
आप कहेंगे- हाँ।
फ़ोन करने वाला आपको बोलता हैं, कि मै आपका बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहा हूँ।
इसलिए आपके पास ओ टी पी आएगा। वह ओ टी पी मुझे बता दीजिये।
यदि आपने ओ टी पी बताया तो आपका खाता खाली समझो।
देखते ही देखते आपके खाते से पैसे जाने लगेंगे और आपको पता भी नही चलेगा।
अगर आप ओ टी पी दे देते है तो आपके साथ बड़ी ठगी हो सकती है।
आपके अपने समाचार का आपसे आग्रह हैं कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें !!
विडियो देखे:
हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद!!

No comments