ग्राम मतलबपुर में चकबंदी विभाग के माध्यम से किया गया घोटाला - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

ग्राम मतलबपुर में चकबंदी विभाग के माध्यम से किया गया घोटाला

  चकबंदी विभाग के माध्यम से किया गया घोटाला   चकबंदी विभाग के मध्य से किया गया एक घोटाला सामने आया हैं।  जिसमे एक सरकारी नाले की जमीन को काश...

 

चकबंदी विभाग के माध्यम से किया गया घोटाला  


चकबंदी विभाग के मध्य से किया गया एक घोटाला सामने आया हैं। जिसमे एक सरकारी नाले की जमीन को काश्तकार ने कब्ज़ा कर हतिया लिया हैं। प्रभावित परिवारों ने लगाये चकबंदी विभाग पर गम्भीर आरोप। कहा अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहे सारे फ़र्जी काम।

ग्राम मतलबपुर में सरकारी नाले की जमींन पर कब्जे को लेकर पिछले लगभग एक साल से विवाद चला आ रहा हैं। ग्राम मतलबपुर के सुधीर आदि ने आबादी की निकासी में प्रयोग किये जाने वाले सरकारी नाले की जमींन पर कब्ज़ा किया हुआ हैं। सभी आबादीवासियों ने निकासी की समस्या होने पर इसकी गुहार जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री अंशुल सिंह ओर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री विनय शंकर पांडेय जी से लगायी गयी हैं।

वहाँ की आबादिवासियों का कहना हैं कि सुधीर आदि इस क्षेत्र में भूमाफिया के रूप में सक्रीय हैं। सरकारी, लावारिस ओर भी तरह तरह की जमीनो को बेचने के लिए उस पर कब्जे कर रहे हैं । जिसमे तहसील रूडकी और नगर निगम रूडकी से कुछ प्रशासनिक अधिकारियों का इन लोगो को समर्थन हासिल हैं।

सी० एम० हेल्प लाइन पर दर्ज शिकायत पर नही हो रही कार्रवाही। 

आबादिवासियों का कहना हैं कि यह प्रकरण जॉइंट मजिस्ट्रेट और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यलय में विचाराधीन होते हुए भी भूमाफिया सुधीर आदि ने चकबंदी अधिकारी प्रथम को रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र दाखिल कर इस सरकारी नाले को अभिलेखों से हटवाया हैं। उनका कहना हैं कि इस नाले से लगभग 100 से 120 परिवारों की निकासी ओर भविष्य में आस पास बसने वाले सभी परिवारों की निकासी भी इसी नाले से होगी।

यदि यह नाला नही खोला जाता हैं तो यहाँ की आबादी में जल भराव की समस्या पैदा हो जाएगी। सभी घरो में पानी भेरेगा। पूरी आबादी जलभराव से प्रभावित होगी।


निकासी की समस्या किस प्रकार की होगी आबादी वासियों ने हमारे साथ कुछ फोटो शेयर किये।




 



 सभी प्रभावित परिवारों का कहना हैं कि जॉइंट मजिस्ट्रेट और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इस प्रकरण में हमारी सहायता जरुर करेंगे।

 इस प्रकरण में भूमाफियाओ के साथ मिलकर चकबंदी विभाग द्वारा किये गये घोटाले को प्रभावित परिवार अलग अलग माध्यम से उजागर करने ओर  उच्च स्तर पर कार्रवाही की योजना बना रहे हैं।  

No comments