आपने तो नही बेच दिया अपना पुराना मोबाइल, साइबर क्राइम का हथियार बन सकता हैं आपका पुराना मोबाइल। - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

आपने तो नही बेच दिया अपना पुराना मोबाइल, साइबर क्राइम का हथियार बन सकता हैं आपका पुराना मोबाइल।

 गांवो में घूमकर ख़राब मोबाइल खरीद रहे हैं फेरीवाले अगर आपके पास पुराना और टूटा मोबाइल हैं और आप उसे "ख़राब समझकर किसी काम नही आएगा"...

 गांवो में घूमकर ख़राब मोबाइल खरीद रहे हैं फेरीवाले

अगर आपके पास पुराना और टूटा मोबाइल हैं और आप उसे "ख़राब समझकर किसी काम नही आएगा" समझ रहे हैं।  तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल हैं। 

वर्तमान समय में साइबर आरोपितो का एक गैंग इन मोबाइल फोन को इकठ्ठा करने में लगा हैं।  साइबर आरोपित पुराने मोबाइल को ठीक कर उसका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में कर रहे हैं।  


और पुलिस की जाँच में आरोपित वह बन रहा हैं जिसके नाम से मोबाइल पहले से पंजीकृत होता हैं।  

ऐसे में इन मामलो पर रोक लगाए जाने को लेकर साइबर सेल की पुलिस ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया हैं। 


साइबर आरोपितो के पास गांवों से कैसे पहुँचते हैं आपके पुराने मोबाइल ये आज हम आपको बताते हैं । 

साइबर अपराधियों के साथियों का एक गैंग इन दिनों गांवों में फेरी लगाकर फलों, रुपयों ओर अन्य सामान के लालच में पुराने और ख़राब पड़े मोबाइलों को खरीद रहे हैं। 

ग्रामीण महिलाये और साइबर अपराध से अंजान लोग घर में पड़े बेकार पड़े मोबाईल फोन को जरा सी लालच के चक्कर में आकर बेच रहे हैं। 


गैंग के यह सदस्य ग्रामीण इलाको से मोबाइल इकठ्ठा कर एकमुश्त रूप से साइबर अपराधियों को बेच देते हैं।

जहाँ आरोपित पुराने और ख़राब मोबाइल फोन को सही करके उसे एक्टिवेट कर देते हैं। मोबाइल एक्टिवेट होने के बाद उसे अगले साथियों के पास भेज दिया जाता हैं। जहाँ उस मोबाइल को ऑनलाइन ठगी के इस्तेमाल में लाया जाता हैं। 

आपके अपने समाचार का आपसे आग्रह हैं। कि घर में पड़े ख़राब मोबाइल को किसी को भी न बेचे।  उस मोबाइल को पूरी तरह से घर पर नष्ट कर दे।  ऐसा करने से आपके साथ कोई दूसरा भी ठगी से बच सकता हैं। 


No comments