नवरात्र में हरिद्वार पुलिस को मिली एक नन्ही परी । नवरात्रि में अधिकतर लोग कन्याओं को देवी स्वरूप मान कर उनकी पूजा कर रहे हैं । वहीं कूड़े...
नवरात्र में हरिद्वार पुलिस को मिली एक नन्ही परी।
नवरात्रि में अधिकतर लोग कन्याओं को देवी स्वरूप मान कर उनकी पूजा कर रहे हैं।
वहीं कूड़े के ढेर में नवजात बच्चियों का मिलना मानवता को शर्मसार कर रहा है।
नवरात्रि के महापर्व पर जहां पूरा देश इस समय दिन और रात मां को अपने द्वार बुलाने हेतु प्रार्थना/भजन/गरबा/कीर्तन आदि में डूबा है। वहीं थाना कलियर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति ने गश्त कर रहे चेतक -31 के कर्मचारीयों को बताया कि कलियर में दोनों नहरों के बीच, कूड़े के पास, कोई नवजात बच्चा रो रहा है।
उसी वक्त चेतक कर्मचारी रविंद्र बालियान साथी होमगार्ड अम्बरीष कुमार के साथ उस स्थान पर पहुंचे।
होमगार्ड अम्बरीष कुमार ने इस बात की सुचना एस ओ धर्मेंद्र राठी को फोन पर दी. मौके की नजाकत समझते हुए धर्मेंद्र राठी ने नाइट ऑफिसर एस आई शिवानी नेगी को मौके पर जाने हेतु कहा जिन्होंने रो रही नवजात को रात के अंधेरे में सावधानीपूर्वक बीच कूड़े के ढेर से उठाकर चेक किया. स्नेहपूर्ण तरीके से बच्ची को चुप कराकर आजकल रात में होने लगी ठंड से पूरी तरह से बच्ची को सुरक्षित करते हुए संयुक्त चिकित्सालय रुड़की पहुचाया गया।
जहाँ बच्ची का पूरा चेकअप किया गया। संयुक्त चिकित्सालय रुड़की स्टाफ ने बच्चे के एक या दो दिन के होने का बताया। इस बीच एस ओ धर्मेंद्र राठी द्वारा रात ही प्रयास पर C.W.C सदस्य श्री गोपाल अग्रवाल के समक्ष नवजात को पेश किया।

No comments