टप्पेबाज गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

टप्पेबाज गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी

गंगनहर पुलिस के जाल में फंसे 06 टप्पेबाज, गंगनहर व कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र से चोरी गहने किये बरामद ● एसपी देहात श्री प्रमेन्द्र डोभाल द्वार...

गंगनहर पुलिस के जाल में फंसे 06 टप्पेबाज, गंगनहर व कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र से चोरी गहने किये बरामद

● एसपी देहात श्री प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा सीओ रुड़की विवेक कुमार के साथ पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा

● टप्पेबाज गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी

● पूछताछ करने पर गंगनहर एवं कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र की चोरी का अनावरण

● निशांदेही पर टीम ने दोनों चोरियों से सम्बन्धित जेवरात किए बरामद

● बड़े खुलासे पर क्षेत्रिय जनता ने की पुलिस टीम की तारीफ

● टीम के लिए एस.एस.पी. महोदय ने की ढ़ाई हजार के ईनाम की घोषणा



ईद गाह चौक थाना गंगनहर क्षेत्र में थ्री व्हीलर से बाजार जाते समय अज्ञात बदमाशो द्वारा महिला के बैग से टप्पेबाजी किए जाने के सम्बन्ध मे थाना गंगनहर पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर एसपी ग्रामीण श्री प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा सीओ रुड़की विवेक कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं गंगनहर SHO अमरजीत सिंह के कुशल नेतृत्व मे 04 पुलिस टीमे गठित कर घटना के खुलासे के लिए सख्त निर्देश जारी किये गये थे। 

टप्पेबाजी की घटनाओं से शहर की धुमिल होती छवि को सुधारने व घटनाओं के खुलासे के लिए जारी निर्देशों के क्रम में टीमों द्वारा घटनास्थल व आसपास की गलियों में घूम कर टप्पेबाजों के हुलिये व काम करने के तरीकों की जानकारी इकट्ठा की गयी। संकलित सुचनाओं के आधार पर टीम  द्वारा मुखबिरों की मदद से  रेलवे स्टेशन गंगनहर के पास से 6 बदमाशो को गिरफ्तार किया गया। 

 गिरफ्तार टप्पेबाजों से सख्ती से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि इनके द्वारा मुज्जफरनगर, मेरठ व हरिद्वार में कई स्थानो पर टप्पेबाजी की घटनाये की गई हैं।

 गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कर  जेवरात बरामद किये गये।

 गिरफ्तार अभियुक्त इकलाख अहमद उर्फ लाखा निवासी खेडी खुर्द लक्सर वर्ष 2017 में कोतवाली नगर हरिद्वार से टप्पेबाजी में जेल जा चुका है।


गिरफ्तार अभियुक्तों में 

 मुज्जमिल निवासी खेडी खुर्द लक्सर

 रिजवान निवासी खडन्जा कुतुबपुर लक्सर

 आस मोहम्मद निवासी खेडी खुर्द लक्सर

 इकलाख अहमद उर्फ लाखा निवासी खेडी खुर्द लक्सर

पंकज निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश 

अमरेज निवासी खेडी कुतुबपुर लक्सर 

शामिल है |

Video:




No comments