शहीद जवान सोनीत कुमार सैनी का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके घर । रूडकी के धनोरी स्थित गाव के सेना के जवान का आज पार्थिव शरीर पहुंचा अपने घर. ...
शहीद जवान सोनीत कुमार सैनी का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके घर।
रूडकी के धनोरी स्थित गाव के सेना के जवान का आज पार्थिव शरीर पहुंचा अपने घर. अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भी हुए शामिल।
बताते चले कि रूडकी के कलियर थाना स्थित धनोरी के एक गाव के 39 वर्षीय जवान सोनीत कुमार सैनी भारतीय सेना के जवान थे, जो असम में तैनात थे ।
पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में वह काफी घायल हो गये थे, जिसके चलते 11 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था।
आज उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया है। पार्थिव शरीर देख परिजन हुए भावुक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने परिजनों से मुलाकात कर शौक जताते हुए कहा कि
"मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, तथा शहीद के परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें"।

No comments