नाराज मौहल्ले वासियों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन मतलबपुर में नाले की जमींन पर किया गया हैं कब्ज़ा मौहल्ले वासियों ने नगर निगम पर गुमरा...
नाराज मौहल्ले वासियों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
मतलबपुर में नाले की जमींन पर किया गया हैं कब्ज़ा
मौहल्ले वासियों ने नगर निगम पर गुमराह करने के लगाये आरोप
दरअसल नक़्शे के अनुसार नाले के लिए निशान न लगाने से नाराज मौहल्ले वासियों ने प्रदर्शन किया |
उनका कहना यह था कि नगर निगम ने जो निशान लगाये हैं वह रिकार्ड में दर्शाये गये नाले के अनुसार नही हैं | अगर अभी ये सही नही किया गया तो भविष्य में नाले को लेकर समस्या आएगी |
नगर निगम सुनहरा वार्ड स्थित मतलबपुर में एक व्यक्ति ने मौहल्ले के मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण व मौहल्ले की निकासी वाले नाले पर अवैध कब्ज़ा किया हुआ था |
इसकी शिकायत जॉइंट मजिस्ट्रेट व सी एम पोर्टल पर की गयी थी |
जब कोई कार्यवाही न हुई तो इसकी शिकायत मौहल्ले वालो ने तहसील दिवस के दिन जिलाधिकारी महोदय से की थी | शिकायत होने के बाद जिलाधिकारी महोदय के तीन दिन के आदेशों के बाद अतिक्रमण तो हटवाया गया |
उसी के साथ निगम की टीम ने नाले को तीन दिन में खुलवाने का आश्वासन दिया था| मौहल्ले वासियों ने बताया की जब हम लोग एक हफ्ता होने के बाद निगम में अधिकारीयों से मिले तो हमें ये कहा गया की तुम्हारे पास सत्यापित नक्शा नही हैं|
उसके बाद मौहल्लेवासियों ने जिले से सत्यापित नक़्शे की प्रति भी लाकर दे दी | उसके बाद भी नगर निगम नक़्शे के हिसाब से नाला नही खुलवा पाया हैं | मौहल्लेवासी नगर निगम पर कब्ज़ाकर्ताओं के साथ मिले होने का आरोप लगा रहे हैं
मौहल्लेवासी इस बात का दावा कर रहे हैं कि उनके पास ऐसे सबुत हैं जिसमे अधिकारी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं | कि नाले वाला काम अभिलेखों के अनुसार नही हुआ हैं |
Video: https://youtu.be/EOhHwtxjYW8?t=8




No comments