साइबर गिरोह की रुड़की में होनी थी मीटिंग | - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

साइबर गिरोह की रुड़की में होनी थी मीटिंग |

  पुलिस ने जिस साइबर गिरोह को पकड़ा है , उसकी रुड़की में मीटिंग होनी थी। यह बात सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है...

 पुलिस ने जिस साइबर गिरोह को पकड़ा है, उसकी रुड़की में मीटिंग होनी थी। यह बात सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के लोग रुड़की में बैंक के कुछ कर्मचारियों से लोगों की बैंक डिटेल लेने के लिए सौदा करने आए थे। ऐसे में पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 


सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोलानी पुल के पास एक बाग में जुआ खेलते साइबर ठग गिरोह के सचिन निवासी मोहल्ला अफगानन पूर्वी दीपक मेडिकल स्टोर के पास सरसावा, सहारनपुर, धूम सिंह निवासी नगला खारी कुतुबशेर सहारनपुर, अजय कुमार निवासी गली नंबर-2 लक्सर, हरिद्वार, मांगेराम निवासी तेलीपुरा, थाना सरसावा जिला सहारनपुर और लोकेंद्र निवासी ऊन पुरानी बाईपास, थाना झिंझाना जिला शामली को गिरफ्तार किया गया था। 


इस गिरोह ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। साथ ही पुलिस ने कार, एक लैपटॉप, पांच फोन, कई बैंकों के एटीएम कार्ड, डायरी, ब्लैंक चेक, शपथ पत्र, लेनदेन संबंधित एग्रीमेंट और रिवाल्वर लाइसेंस समेत अन्य कई दस्तावेज बरामद भी किए थे। गिरोह ने बताया था कि बैंक कर्मचारी रामस्वरूप कंडारा निवासी बीकानेर राजस्थान से वे लोगों के बैंक खाते की जानकारी लेते थे। 


उसके बाद ये लोग बंगलूरू में बैठे सलीम पाशा को बैंक संबंधी जानकारी भेजते थे और वह खातों से रकम साफ़ किया करता था। जांच में सामने आया था कि रुड़की में एक इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी भी उनसे मिला है। 



वहींपुलिस बंगलूरू और दिल्ली पुलिस से लगातार संपर्क साध रही है। वही दूसरी ओर पुलिस गिरोह के सदस्यों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पुलिस की ओर से जल्द ही प्रार्थनापत्र दिया

जाएगा। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि रिमांड के लिए जल्द ही कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।


जब पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला कि गिरोह की रुड़की में एक मीटिंग होगी, तभी मीटिंग से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि गिरोह के निशाने पर रुड़की के लोगों के बैंक खाते हो सकते हैं और उनकी कुछ बैंक कर्मचारियों के साथ मीटिंग होना तय थी। मीटिंग में बैंक खातों की जानकारी लेने की एवज में सौदा तय होता। 

ऐसे में पुलिस ने रुड़की के बैंकों के कर्मचारियों पर भी नजरें गड़ा दी हैं। वहीं, पुलिस बंगलूरू और दिल्ली पुलिस से संपर्क कर कई जानकारियां जुटाने में लगी है। 

No comments