घर मे घुसकर तमंचे की नोक पर लूट का था मामला पीसी के दौरान एसपी देहात महोदय ने किया खुलासा रूड़की पुलिस ने 04 अभियुक्त दबोचे कब्जे से तमं...
घर मे घुसकर तमंचे की नोक पर लूट का था मामला
पीसी के दौरान एसपी देहात महोदय ने किया खुलासा
रूड़की पुलिस ने 04 अभियुक्त दबोचे
कब्जे से तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद
03 अभियुक्त कैराना उ0प्र0 और 01 रुड़की निवासी
कोतवाली रुड़की क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 28/8/21 को अज्ञात बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर तमंचा दिखाते हुए लूटपाट का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देकर भागने के सम्बन्ध में कोतवाली रुड़की मे मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में जेल गए अभियुक्तों से पूछताछ, अनेकानेक सीसीटीवी फुटेज चेक, मैन्युअल पुलिसिंग व मुखबिर खास को क्षेत्र मे सक्रिय किया गया।
अथक प्रयास के पश्चात दिनांक 05/09/21 को गठित पुलिस टीम लूट की घटना को अंजाम देने वाले हथियारबंद 04 अभियुक्तों को पकड़ने मे सफल हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी में कारतूस सहित 02 तमंचे और 02 चाकू बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. अभिषेक सिंघल
2. विपिन
3. हरिओम
समस्त निवासीगण कैराना उ0प्र0 व
4. निशांत गोयल उर्फ विसु निवासी डबल फाटक मोहनपुरा, रुड़की
पुलिस टीम ---
1- SHO रूडकी अमर चंद शर्मा
2- Si विनोद रावत
3- कां0 विनोद चपराना
4- कां0भीम दत्त
5- कां0 अनिल सिंह
6- कां0 प्रवीण
7- कां0 रामवीर
8- कां0 विकास त्यागी


No comments