मुख्यमंत्री के रुड़की दौरे से पूर्व हरिद्वार जिलाधिकारी महोदय ‘विनय शंकर पांडेय’ और एसएसपी ‘ डॉ योगेंद्र रावत’ ने कार्यक्...
मुख्यमंत्री के रुड़की दौरे से पूर्व हरिद्वार जिलाधिकारी महोदय ‘विनय शंकर पांडेय’ और एसएसपी ‘डॉ योगेंद्र रावत’ ने कार्यक्रम स्थल रुड़की के नेहरू स्टेडीयम का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री महोदय की सुरक्षा के लिए किए गये इंतजामो को भी परखा ।
दरसल रुड़की के नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार दस सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभा को सम्बोधित करने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री महोदय रुड़की शहर के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी करेंगे।
जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय शुक्रवार को सिविल अस्पताल रुड़की में आईसीयू वार्ड का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही झबरेड़ा, भगवानपुर और रुड़की विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके बाद हरिद्वार सिडकुल में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है और साथ ही बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतज़ामात किए गये हैं ।
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह दौरा रुड़की के लिए ऐतिहासिक होगा। रुड़की शहर के लिए मुख्यमंत्री सौगात देकर जाएंगे कहा कि सिविल अस्पताल में तैयार किया गया आईसीयू लोगों के लिए लाभदायक होगा।
मुख्यमंत्री महोदय के रुड़की आने पर अनुशासन में रहना भाजपा कार्यकर्ता संगठन के लिए बड़ी चुनौती ।
वही दूसरी ओर रुड़की में आज कल जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के अनावरण व शिला पट्ट पर नाम ना होने के कारण भाजपा पदाधिकारियों के मध्य जैसा माहौल हैं,
इसके चलते जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि कैसे वह अपने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के रुड़की में होने पर कैसे अनुशासन में रखेंगे ।
जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के अनावरण पर कैबिनेट मंत्री के सामने जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाभारत किया मुख्यमंत्री महोदय के सामने ऐसा कोई भी बवाल ना हो
अब बस यही भाजपा कार्यकर्ता संगठन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ हैं ।
ऐसे में देखने वाली बात होगी कि संगठन इसको कैसे संभाल पाता है


No comments