आई० आई० टी० रुड़की अपना 21वां दीक्षांत समारोह कोविड-19 के चलते 11 सितंबर को शाम 4 से वर्चुअल तरीके से मानाने जा रहा हैं | कोविड-19 के चलते क...
आई० आई० टी० रुड़की अपना 21वां दीक्षांत समारोह कोविड-19 के चलते 11 सितंबर को शाम 4 से वर्चुअल तरीके से मानाने जा रहा हैं |
कोविड-19 के चलते कोरोना नियमों के तहत इस बार भी आई० आई० टी० रुड़की अपना दीक्षांत समारोह वर्चुअल तरीके से करने जा रहा हैं . छात्रों को उपाधि डाक से उनके घर ही भेजी जाएगी |
छात्र और आई० आई० टी० प्रबंधन समेत मुख्य अतिथि वर्चुअल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे, जिसकी तैयारियां आईआईटी द्वारा पूरी कर ली गई है |
दीक्षांत समारोह का आयोजन इसी महीने 11 सितंबर को शाम 4 बजे से वर्चुअल माध्यम से शुरू होगा, जिसमें 1804 छात्रों को डिग्रियां वितरित की जाएंगी |
खास बात ये है कि सभी छात्र दीक्षांत समारोह में वर्चुअल रूप से आई० आई० टी० प्रबंधन के साथ जुड़ेंगे, जिसकी तैयारियां पूर्ण रूप से हो चुकी हैं |
आई० आई० टी० रूडकी के निदेशक महोदय प्रोफेसर ए० के० चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रदीप कुमार खोसला होंगे |
दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के अध्यक्ष बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आई० आई० टी० के अध्यक्ष बीवीआर मोहन रेड्डी होंगे |
साथ ही निदेशक महोदय प्रोफेसर ए० के० चतुर्वेदी ने बताया कि 1804 डिग्रियां छात्रों को प्रदान की जाएंगी. जिनमें 912 स्नातक, 685 स्नातकोत्तर और 207 डॉक्टरेट की डिग्रियां शामिल हैं |
आई० आई० टी० रुड़की दीक्षांत समारोह कार्यक्रम प्रसारण यू-ट्यूब के माध्यम से किया जायेगा. कार्यक्रम को बेहतर बनाने की कोशिश आई० आई० टी० रुड़की द्वारा कर ली गयी गई है |
उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के सुनहरे भविष्य की कामना भी की |
दीक्षांत समारोह कार्यक्रम प्रसारण देखने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिये |


No comments