मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी आज रूडकी में - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी आज रूडकी में

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 10 बेड के आईसीयू एवं 500 लीटर/मिनट क्षमता के 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट क...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 10 बेड के आईसीयू एवं 500 लीटर/मिनट क्षमता के 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। 

आईसीयू बेड की व्यवस्था राज्य आपदा मोचन निधि और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना पीएम केयर फंड और सीएसआर मद से की गई है। 



4400 लीटर की क्षमता के मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन की स्थापना भी चिकित्सालय में की गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, श्री संजय गुप्ता, मेयर श्री गौरव गोयल भी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पतंजलि अनुसंधान संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। 



उन्होंने पतंजलि औषधीय उद्यान में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि पतंजलि ने प्राचीन भारतीय विधाओं को अनुसंधान के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया है।





No comments