रूडकी: प्रोफेसर के . के . पंत होंगे I.I.T रुड़की के निदेशक फोटो I.I.T रूडकी के ट्विटर,फेसबुक के माध्यम से लिया गया। केके पंत को भारतीय प्र...
रूडकी:
प्रोफेसर
के.के. पंत होंगे
I.I.T रुड़की के निदेशक
केके पंत को भारतीय प्रौद्योगिकी
संस्थान रुड़की का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। IIT दिल्ली के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग से केके पंत, पहले IIT
दिल्ली में पेट्रोटेक (FIPI) के चेयर प्रोफेसर
और डीन फैकल्टी थे। प्रोफेसर के.के. पंत
ने 2018 से 2021 तक केमिकल इंजीनियरिंग
विभाग, IIT दिल्ली का भी नेतृत्व किया।
IIT रुड़की के निदेशक के रूप में प्रोफेसर अजीत के चतुर्वेदी की जगह लेने वाले
IIT दिल्ली से प्रोफेसर के.के. पंत
होंगे , वह IIT दिल्ली में पेट्रोटेक
(FIPI) के चेयर प्रोफेसर और डीन फैकल्टी थे।
उन्हें दो बार गांधीवादी यंग
टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन (GYTI) अवार्ड से भी
सम्मानित किया जा चुका है।
पंत ने क्रमशः 1987 और 1989 में
आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमटेक किया और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी
(एचबीटीयू) कानपुर से पीएचडी पूरी की। उनके पास लगभग 30 से अधिक वर्षों का अकादमिक और औद्योगिक
अनुसंधान का अनुभव है। पंत ने प्रोफेसर अजीत के चतुर्वेदी का स्थान लिया है,
जो 2016 में निदेशक के रूप में IIT रुड़की में
शामिल हुए थे।
IIT रुड़की ने ट्विटर,फेसबुक पर
के.के. पंत को नए निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। इसने लिखा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रो केके पंत, केमिकल
इंजीनियरिंग विभाग, @iitdelhi को @iitroorkee का निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रो पंत जी को हार्दिक बधाई एवं
शुभकामनाएं ! मुझे विश्वास है कि #IITRoorkee उनके नेतृत्व
में नई ऊंचाइयों को छुएगा।


No comments