।। आर्य समाज बीटी गंज रुड़की की कार्यकारिणी का गठन।। रुड़की। आज दिनांक 4 सितंबर 2022 को आर्य समाज बीटी गंज रुड़की की नवनिर्वाचित कार्यकारिण...
।। आर्य समाज बीटी गंज रुड़की की कार्यकारिणी का गठन।।
रुड़की।
आज दिनांक 4 सितंबर 2022 को आर्य समाज बीटी गंज रुड़की की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन हुआ। समारोह का आयोजन प्रसिद्ध आर्य समाज विद्वान श्रीमती प्रियंवदा के संदेश कथा भजन से हुआ। यज्ञ का प्रारंभ आचार्य श्री रतन सिंह जी के द्वारा संपन्न हुआ।
तदोपरांत नवनिर्वाचित आर्य समाज कार्यकारिणी का गठन हुआ।
जिसमें प्रधान श्री श्री विष्णु गिरी गोस्वामी, उप प्रधान श्री विजय सिंह वर्मा, श्री बलवंत सिंह मंत्री श्री सतपाल सिंह, उप मंत्री श्री राजकुमार अनेजा, श्री हरफूल सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सतीश सिंह, पुस्तकालय पद पर श्री विनोद आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा नियुक्त किए गए।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन होने पर आर्य समाज बीटीगंज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित आर्य समाज के पदाधिकारियों ने अपने संदेश में और समाज के उत्थान में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
.jpeg)



No comments