नौनिहालों ने मेजर ध्यानचंद को किया याद, उनके जन्म दिवस पर कराई गयी खेल प्रतियोगिता - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

नौनिहालों ने मेजर ध्यानचंद को किया याद, उनके जन्म दिवस पर कराई गयी खेल प्रतियोगिता

  नौनिहालों ने मेजर ध्यानचंद को किया याद उनके जन्म दिवस पर कराई गयी खेल प्रतियोगिता।  खबर नारसन से हैं।  हरिद्वार उत्तराखंड कबड्डी स्पोर्ट्स...

  नौनिहालों ने मेजर ध्यानचंद को किया याद उनके जन्म दिवस पर कराई गयी खेल प्रतियोगिता। 

खबर नारसन से हैं। 

हरिद्वार उत्तराखंड कबड्डी स्पोर्ट्स अकैडमी लिब्बरहेरी द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता अंडर-17 बालक वर्ग का आयोजन किया गया।



प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री मुकेश भट्ट जी के कर कमलो द्वारा हुआ।  इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में बधाई दिया और खेल को कैसे जीवन में उतारे इसके बारे में बताया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम मिश्रा जी ने ध्यानचंद के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए युवाओ का ध्यान खेल कूद पर केन्द्रित करने की कोशिश की। 


इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के बालकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर करायी गयी  कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम  स्थान स्पोर्ट्स अकैडमी लिब्बरहेरी को प्राप्त हुआ दूसरा स्थान मोहम्मदपुर जट को प्राप्त हुआ । और तीसरा स्थान नारसन को प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता का संचालन श्री रवि ने किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खेल समन्वयक श्री रनपाल पवार, श्री कृष्ण पाल तथा डॉ आलोक द्विवेदी जी का महत्वपूर्ण  योगदान रहा।

प्रतियोगिता का समापन क्षेत्रीय अधिकारी श्री चंद्रशेखर द्वारा किया गया।


No comments