हरिद्वार के सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस महोदय का एसएसपी हरिद्वार से प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक "पी एण्ड एम" मुख्यालय स्थानांतरण - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

हरिद्वार के सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस महोदय का एसएसपी हरिद्वार से प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक "पी एण्ड एम" मुख्यालय स्थानांतरण

  हरिद्वार के बेहतरीन कार्यकाल पश्चात सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस . महोदय का मुख्यालय स्थानांतरण होने पर शानदार समारोह में हरि...

 हरिद्वार के बेहतरीन कार्यकाल पश्चात सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस. महोदय का मुख्यालय स्थानांतरण होने पर शानदार समारोह में हरिद्वार पुलिस की ओर से दी गयी ख़ुशनुमा विदाई


             सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस महोदय का एसएसपी हरिद्वार से प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक "पी एण्ड एम" मुख्यालय स्थानांतरण होने पर ख़ुशनुमा माहौल में पुलिस लाइन्स रोशनाबाद में आयोजित सादे विदाई समारोह में जनपद पुलिस द्वारा अपनी खट्टी-मीठी यादों को साझा किया गया। पुरानी यादों को साझा कर माहौल में कई बार हंसी के पल भी आए और कई बार कुछ मामलों को लेकर गांभीर्यता भी।


As a SSP हरिद्वार के अपने 2 साल से अधिक के बेहद शानदार कार्यकाल में महोदय द्वारा हरिद्वार जैसे क्राइम प्रधान जिले की कमान को सिर्फ अपने मजबूत हाथों से संभाले रखा बल्कि हर चुनौति का डटकर सामना करते हुए सफलता भी हासिल की।

            मृदुभाषी मिलनसार महोदय द्वारा जनपद पुलिस को अपने परिवार की तरह रखते हुए हर सुख-दुःख में पल साझा किए। चाहे होली में ठुमके लगाने हों या वैक्सीनेशन कार्यक्रम में पहली कोरोना वैक्सीन लगाकर लीड करना हो या कोरोना में अपने साथियों को खोने पर दु: साझा करना हो या बडी घटना होने पर स्वयं रात-रातभर जागकर सभी टीमों से सामंजस्य बैठाते हुए सुबह से शाम तक लगातार मीडिया पब्लिक के फोन काॅल्स का तार्किक जवाब देना हो...सभी में बराबर से सफल होना निश्चित ही किसी भी व्यक्ति के लिए पहाड़ सी चुनौति है ऐसी सभी चुनौतियों को महोदय द्वारा अपने नम्र व्यवहार सूझबूझ से जीत कर पुलिस परिवार के साथ-साथ आमजन के दिलों मे भी जगह बनाई।

              इन्हीं सब कारणों से इस समारोह की सबसे खास बात ये रही कि SHO लक्सर, SHO शहर कोतवाली, मंच संचालन कर रहे SHO रूडकी अमरचंद शर्मा, आर.आई, Ins. मनोज मैनवाल, CO विजेन्द्र दत्त डोभाल, ASP विशाखा अशोक भदाणे, SP city कमलेश उपाध्याय, SP Crime प्रदीप कुमार राय, SP देहात प्रमेन्द्र डोभाल समेत सभी के द्वारा मंच पर बोलते हुए महोदय के साथ सिर्फ इस जनपद बल्कि कई वर्ष पूर्व भी साथ बिताए पलों को बारीकी से साझा किया जिस कारण पूरा हाॅल कई बार ठहाकों से गूंजा जो निश्चित ही किसी भी परिवार के मुखिया के लिए गौरवान्वित होने का क्षण है जहां इतने बडे परिवार में परिवार का हर सदस्य इतने खुलेपन का अहसास कर पा रहा हो। ऐसे माहौल में गदगद महोदय द्वारा सभी की इसी सरलता को अपनी सफलता का राज बताते हुए उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया तथा कभी भी आवश्यकता पड़ने पर याद करने को कहा...

             भावनाओं के ऐसे उतार-चढ़ाव भरे माहौल में कई बार भावुक पल भी बनें। अंत में महोदय द्वारा सभी के साथ प्रीतिभोज के लिए प्रस्थान किया तत्पश्चात सभी के द्वारा महोदय को शुभकामनाओं सहित ह्दयातल से विदाई दी गई|



जाते-जाते महोदय द्वारा कहा...

 "Together Everyone Achieves More (TEAM)... मुझे खुशी है कि मैं भी ऐसी सफल टीम का एक हिस्सा रहा"

No comments