हार्ट अटैक से ' बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज निधन टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान करने वा...
हार्ट अटैक से 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज निधन
टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। टीवी इंडस्ट्री के एक अभिनेता और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का आज निधन हो गया।
सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने दुनिया को कहा अलविदा।
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन। सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग बहुत अधिक थी. इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे।
उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था।
सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस और परिवार वालों के लिए ये बहुत बड़ा झटका है।
ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक चले जाने से उनके निधन ने परिवार और उनके चाहने वालों को तोड़ दिया है।
तबियत ख़राब होने पर सिद्धार्थ शुक्ला को कुपर अस्पताल ले जाया गया था, जहां मौत की पुष्टि हुई।
जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
सिद्धार्थ के निधन की खबर की पुष्टि मुंबई पुलिस ने की है।


No comments