जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई

लक्सर। हरिद्वार।  आज दिनांक 3 जनवरी 2023 को परास्नातक डिग्री कॉलेज फेरूपुर राम खेड़ा के प्रांगण में जस्सी स्पोर्ट्स अकैडमी के बैनर तले जिला ...

लक्सर। हरिद्वार। 

आज दिनांक 3 जनवरी 2023 को परास्नातक डिग्री कॉलेज फेरूपुर राम खेड़ा के प्रांगण में जस्सी स्पोर्ट्स अकैडमी के बैनर तले जिला नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 800 मीटर 400 मीटर तथा लंबी कूद एथलेटिक्स स्पर्धा हुई तथा कबड्डी वॉलीबॉल खेल का आयोजन हुआ।


प्रतियोगिता का उद्घाटन परास्नातक डिग्री कॉलेज फेरूपुर राम खेड़ा के प्रबंधक श्री जगपाल सिंह सैनी ने किया। आपने इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेल के अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

800 मीटर बालक वर्ग में चाणक्य ने प्रथम स्थान द्वितीय स्थान अफजल ने तथा तृतीय स्थान अर्जुन ने प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में आलोक ने प्रथम स्थान प्रभात ने द्वितीय स्थान तथा मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम स्थान पिंकी ने द्वितीय स्थान तथा रचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबॉल कबड्डी की प्रतियोगिताएं लगातार चल रही है।

इस अवसर पर जिला नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक श्री रविंद्र सिंह, जिला नेहरू केंद्र के कोषाध्यक्ष श्री धर्म सिंह रावत में मुख्य अतिथि को साल पहना कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता को संपन्न कराने में दीपक सैनी कुलदीप कुमार विकास अब्दुल रहमान बुरहान अहमद डॉ आलोक कुमार द्विवेदी प्रियंका कल्लू सिंह तथा भावना का विशेष योगदान रहा।


Advertisement: 



No comments