चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

  चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित झबरेड़ा। हरिद्वार ।    नारसन ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हुन के प्रांगण में पर...

 चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

झबरेड़ा। हरिद्वार । 

 नारसन ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हुन के प्रांगण में परीक्षा पर चर्चा व विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नारसन ब्लॉक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


 चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल राजकीय बसवा खेड़ी बसवा खेड़ी की प्रीति, इंटर कॉलेज लाठर देवा हुन की अंजलि, राजकीय प्राथमिक विद्यालय की नेहा तथा अटल उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका विद्यालय झबरेड़ा की रितु ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री विरेंद्र जाति, मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी श्री अमित कोठियाल तथा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राकेश शर्मा जीने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति की। इस समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री कविंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान लाठर देवा, हुन श्रीमती ममता देवी प्रतिनिधि का श्री अशोक चौधरी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर श्री ए के दुबे, जिला पंचायत सदस्य श्री जितेंद्र कुमार, बीटीसी सदस्य नूरपुर चौहान पूनम देवी का प्रधानाचार्य श्री राकेश शर्मा जी ने स्वागत किया।


कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम सुंदर त्रिवेदी जी ने किया।

इस मौके पर श्री संदीप वर्मा, श्री जितेंद्र कुमार श्री रविंद्र पाल श्री विपुल सालार दिनेश सिंह सुशील कुमार आलोक कुमार द्विवेदी मुकेश बगवाड़ी सूरजभान अंकित श्रीमती अनीता श्री पंचराम चमोली तथा भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।



No comments