आज दिनांक 11 नवंबर 2022 को अचीवर स्पोर्ट्स अकैडमी करौली भगवानपुर में जनपद स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन दूसरे दिन भी ...
आज दिनांक 11 नवंबर 2022 को अचीवर स्पोर्ट्स अकैडमी करौली भगवानपुर में जनपद स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन दूसरे दिन भी जारी रहा।
जिसके मुख्य अतिथि चौधरी रविंदर सिंह पनियाला जिला चेयरमैन जिला सहकारी बैंक हरिद्वार एवं सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कहा कि खेलों में हार जीत की चिंता न करते हुए प्रतिभा करना चाहिए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले आयोजित किए गए जिसमें हमारे अंडर फोर्टीन बालक वर्ग में चक्का फेंक अंशुल व्हेन रजत क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में रिंकू वंश कुमार, राजन बालिका वर्ग में लंबी कूद दीपिका चौहान, रिया नौरीन ऊंची कूद में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 3000 मीटर बालक वर्ग में चांद ने प्रथम वंश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही अंडर-17 बालक हाई जंप में तुषार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में चांद ने प्रथम स्थान वंश ने द्वितीय स्थान रितिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में अचीवर्स स्पोर्ट्स अकैडमी करौंदी के प्रबंधक श्री राजकुमार सिंह जिला खेल समन्वयक श्री बालेश चौधरी, श्री अंजेश कुमार, श्री गजेंद्र सिंह, श्री आलोक कुमार द्विवेदी, सुबोध नयन, मनजीत सिंह राणा, पवन राणा, सौरभ कुमार, भीम सिंह शंकर सिंह रावत, शालू तोमर, प्रीति सैनी, सीमा सैनी, गंगा प्रसाद दीवानगी, अनुज यादव , सुशील जटोल, रामपाल सिंह, अमरपाल सिंह, अरविंद चौधरी, प्रदीप राठी, राजीव चौधरी, प्रशांत राठी, अरुण खरे, संत कुमार, आलोक सिंह आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।




No comments