आइआइटी रुड़की के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हुआ जानलेवा हमला - आपकेअपनेसमाचार

Search This Blog

ab

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Top Ad

Breaking News

latest

Google

आइआइटी रुड़की के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हुआ जानलेवा हमला

 रूडकी:  आइआइटी रुड़की के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हुआ जानलेवा हमला आइआइटी रुड़की के गेट नंबर पांच विकास नगर पर तैनात सुरक्षा गार्ड ...

 रूडकी: 

आइआइटी रुड़की के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हुआ जानलेवा हमला

आइआइटी रुड़की के गेट नंबर पांच विकास नगर पर तैनात सुरक्षा गार्ड अरुण कुमार पर कुछ लोगो ने देर रात में किया जानलेवा हमला। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आइआइटी रुड़की के गेट नंबर पांच विकास नगर पर तैनात सुरक्षा गार्ड अरुण कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात को ड्यूटी पर था।

रात करीब 10:40 पर तीन युवक स्कूटी पर आए। ये युवक आइआइटी की छात्राओं और छात्रों पर फब्तियां कस रहे थे। इस बात की शिकायत छात्र-छात्राओं ने उससे की। जिसके चलते उसने तीनों युवकों का विरोध करते हुए उन्हें वहां से उस समय भगा दिया गया था ।

खंजरपुर की ओर से रात करीब सवा 12 बजे ये युवक फिर से वहां आए। युवकों के हाथों में सरिये व डंडे थे। युवकों ने आते ही तैनात सुरक्षा गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। हमले के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गार्ड के सिर आदि पर काफी चोट आई है। 


तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



No comments